Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 : राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल दूरसंचार ड्राईवर, ऑपरेटर पदो पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1469 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें 1378 पद ऑपरेटर के लिए और 91 ड्राइवर पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राजस्थान पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
राजस्थान पुलिस दूरसंचार भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके हैं जो 17 मई 2025 तक चलेंगे। इच्छुक एवम योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते है। उम्मीदवार आवेदन जमा करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते है।
Rajasthan Police Constable Telecommunication Recruitment 2025 Notification
Rajasthan Police Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, ऑनलाइन फीस सहित अन्य जरूरी सूचना नीचे दी गई है जिन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े। अधिक जानकारी जुटाने के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।
संस्था का नाम | राजस्थान पुलिस विभाग |
पदनाम | कांस्टेबल ड्राईवर, ऑपरेटर |
कुल पद | 1469 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
स्थान | भारत |
महत्त्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ तिथि | 28/04/2025 |
अन्तिम तिथि | 17/05/2025 |
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 17/05/2025 |
परीक्षा तिथि | – |
एडमिट कार्ड उपलब्ध | – |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदक शुल्क 600 रुपए जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रखा गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भूगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 600 रूपये |
एससी /एसटी | 400 रूपये |
भूगतान | परीक्षा शुल्क का भूगतान आप डेविड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते है। |
आयु सीमा
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु ( ड्राइवर) | 24 वर्ष |
अधिकतम आयु ( ऑपरेटर) | 26 वर्ष |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के अनुसार आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें। |
Rajasthan Police Constable Telecommunication Vacancy 2025 : कुल पद
पदनाम | पद |
कांस्टेबल ऑपरेटर | 1378 |
कांस्टेबल ड्राइवर | 91 |
जरूरी योग्यता
पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। ड्राईवर पदों के लिए LMV या HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाने हेतु अधिसूचना देखें।
शारीरिक दक्षता
- लंबाई: पुरुष 168 CMS, महिला 152 CMS
- सीना: पुरुष 81-86 CMS
- दौड़: पुरुष 25 मिनट में 5 KM, महिला 35 मिनट में 5 KM
चयन प्रक्रिया
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल जांच
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- योग्यता परीक्षा मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र ( केवल आरक्षित वर्ग के आवेदको के लिए)
- विकलांगता प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो )
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल दूरसंचार भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in से या नीचे दी गई लिंक पर जाकर भी सीधे आवेदन कर सकते है।
- लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते है।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरे। जैसे अपना नाम, आधार नंबर, एजुकेशनल जानकारी आदि।
- सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दे।
- फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद आप इसे एक बार चेक जरूर करें।
- फॉर्म चेक करने के बाद इसे सबमिट कर दे।
- फॉर्म भरते समय फीस कटने का विशेष ध्यान रखे, अगर आप फीस देने की श्रेणी में आते है तो फीस पे जरूर करे अन्यथा आपका फॉर्म संस्थान द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा।
- फीस कटने के बाद अपनी आखिरी प्रिंट निकाल ले। और इसे अपने पास रख ले।
सारांश
इस पोस्ट के माध्यम से Rajasthan Police Constable Bharti 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी साझा की गई है। अगर आपके पास Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 से जुड़ा कोई अन्य सवाल है तो आप हमे वेझिजक कॉमेंट में पूछ सकते है। अन्य सरकारी, प्राइवेट और कैंपस प्लेसमेंट नौकरियों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट Rojgarfocus.com पर हर दिन सबसे पहले मिलती है।
इस पोस्ट में मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ साझा ( शेयर) करना ना भूले। ताकि उन लोगो को भी Rajasthan Police Constable Vacancy 2025 के बारे में ताजा अपडेट सबसे पहले मिल सके। जिससे उन्हें भी इस भर्ती का लाभ मिल सके।